Thursday, July 23, 2026

नई दिल्ली में नए राजनीतिक घटनाक्रम में पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का धरना, धरनास्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास के निकट प्रदर्शन किया। उन्होंने युवा छात्रों पर हुए कथित अत्याचारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी से मिलने पहुंचे हैं। वह उनसे बातचीत कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने कन्हैया कुमार, चरणजीत सिंह चन्नी, के. सुरेश सहित कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़ें : मध्य प्रदेश विधानसभा में UCC बिल पास, उत्तराखंड-गुजरात और असम के बाद देश का बना चौथा राज्य

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “हम कल छात्रों के खिलाफ हुई बर्बरताओं का जवाब मांगने प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च निकालकर आए हैं। सरकार न तो जवाबदेही लेना चाहती है और न ही संसद में इस मुद्दे पर बहस करना चाहती है।” उन्होंने पीएम और गृह मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि सरकार भारत के युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रही है।

हिरासत में लिये गये कांग्रेसी

वहीं, पुलिस प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले रही है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार छात्रों की समस्याओं पर कोई जवाबदेही नहीं ले रही है और संसद में चर्चा से बच रही है। इस प्रदर्शन के जरिए विपक्ष ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है हिरासत में लिए जाने पर पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, “यह बीजेपी का आतंकवाद है। वे छात्रों की बात नहीं सुनते।” वहीं कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, “अगर सांसदों का यह हाल है, तो सोचिए छात्रों का क्या हाल हो रहा होगा।”

प्रधानमंत्री कुछ बोल ही नहीं रहे

हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा, “वे हमें बेरहमी से हिरासत में ले रहे हैं। हम प्रधानमंत्री आवास के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि कल दिल्ली पुलिस ने हमारे छात्रों पर बेरहमी से हमला किया था। प्रधानमंत्री कुछ नहीं कह रहे हैं, गृह मंत्री कोई बयान नहीं दे रहे हैं। प्रधानमंत्री कुछ बोल ही नहीं रहे हैं।”

45 दिनों से मांग रहे इस्तीफा 

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, “हमारी एक सीधी-सी मांग है। हमारे विपक्ष के नेताओं ने लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में यह मांग उठाई है। मांग यह है कि गृह मंत्री संसद में इस पर स्पष्टीकरण दें और सदन में इस मुद्दे पर चर्चा हो। हम चाहते हैं कि वे इस बात पर बयान दें कि किस तरह लोकतंत्र और हमारे संविधान की हत्या की जा रही है और छात्रों पर अत्याचार हो रहे हैं। हम 45 दिनों से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर