Sunday, November 1, 2026

रांची : नामकुम में फर्जी जाति प्रमाणपत्र से बनी मुखिया पर कार्रवाई, उपमुखिया को मिली पंचायत की जिम्मेदारी

रांची: नामकुम के टाटी पश्चिमी पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने उत्तर प्रदेश के प्रमाण पत्र के द्वारा चुनाव लड़ा और मुखिया बनी. इस प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ना उनके लिए काफी भारी पड़ गया. अनुमंडल पदाधिकारी रांची की जांच और अनुशंसा के आलोक में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने उनका चुनाव निरस्त किया. इसका साथ ही उन्होंने पंचायत की मुखिया पद की समस्त शक्तियां, वित्तीय अधिकार सहित प्रभार उपमुखिया अजय कुमार सिंह को सौंपने का निर्देश दिया था.

उपमुखिया को मिली मुखिया की जिम्मेदारी 

इसी आलोक में बुधवार को उपमुखिया अजय कुमार सिंह मुखिया का प्रभार सौंप दिया गया है. वहीं इस दौरान बीपीआरओ विरेन्द्र राम पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित थे. पूर्व के मुखिया बंधन उरांव ने कहा कि सुनीता देवी के मुखिया बनने के बाद उन्हें इस बात की जानकारी मिली की उनका प्रमाण पत्र झारखंड का नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश का है.

इस के बाद ही उन्होंने बीडीओ और सदर अनुमंडल पदाधिकारियों के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी. इसी सूचना के आधार पर जांच की गई. जिसके बाद मुखिया पर कार्रवाई करते हुए, उपायुक्त ने उपमुखिया अजय कुमार सिंह को पंचायत की सभी शक्तियां सौंप दी हैं ताकि पंचायत के कार्य सुचारू रूप से चल सकें.

इसे भी पढ़े: 30 अप्रैल को झारखंड के कई राज्यों में आंधी-वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

कार्रवाई में मौके पर मौजूद  

भारत में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने या लाभ लेने पर 6 महीने से 2 साल तक की सजा या जुर्माना हो सकता है. वहीं कार्रवाई के दौरान मौके पर टाटी पूर्वी के मुखिया कृष्णा पाहन, महिलौंग के मुखिया संदीप तिर्की, यदुवीर सिंह, रामजी पांडेय, बेचू सिंह, पूर्व मुखिया बंधन उरांव, धर्मेंद्र कुशवाहा, पूर्व पंसस शैलेश मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे. उपमुखिया अजय कुमार सिंह ने कहा कि वे सभी के साथ मिलकर पंचायत के सर्वांगीण विकास को लेकर कार्य करेंगे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर