Wednesday, June 17, 2026

झारखंड के कई जिलों में आंधी-वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क: झारखंड के कई जिलों में आज यानी 30 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ गर्जन, 50-60 किमी प्रति घंटे की दर से वज्रपात और आंधी की संभावना है. वहीं कहीं-कहीं गर्जन, 40-50 किमी प्रति घंटे की दर से वज्रपात और आंधी चल सकती है. मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए न जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है, वहीं अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी है. 1-5 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी.

बारिश से कई फसलें नष्ट

बीते बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में अचानक मौसम में बदलाव हुआ. इस भीषण गर्मी में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से आमजन को काफी राहत का अहसास हुआ. तापमान में गिरावट आई जिससे कई स्थानों में लोगों का जनजीवन प्रभावित हुई.

बेड़ों के नेहालू-अम्बाटोली क्षेत्र में तेज हवा और छोटे ओले गिरने से भिंडी, फूलगोभी, बैंगन, फ्रेंचबीन, सिमला मिर्च और टमाटर जैसे फसलों को आंशिक नुकसान हुआ. इसके साथ ही सड़क पर पेड़ के गिरे से कुछ देर तक यातायात बाधित रहा. दोनों तरफ से आने वाले सभी राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, हालांकि पेड़ के गिरने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

इसे भी पढ़े: गिरिडीह में यात्री बस और शादी से लौट रही कार की टक्कर में 2 की मौत, 5 अन्य घायल

पेड़ गिरने से 2 बच्चियां घायल

ओरमांझी के कुकुई गांव में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी 2 छात्राओं पर डाल गिर गई, जिससे वे घायल हो गईं. दोनों बच्चियां ट्यूशन पड़ने जा रही थी, उसी दौरान ये हादसा हो गया. घायल बच्चियों में 10 वर्षीय परी कुमारी (पिता रामदयाल भोक्ता) का इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है, जबकि 13 वर्षीय रुचि कुमारी (पिता बल्शेश्वर महतो) का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है. फिलहाल दोनों खतरे से बाहर है.

ओलावृष्टि के साथ गर्जन, वज्रपात और आंधी

राजधानी रांची में तेज आंधी और बारिश के दौरान कई इलाकों में बिजली व्यवस्था डगमगा गई. नामकुम-सिकिदरी हाई वोल्टेज लाइन ट्रिप कर गयी, जबकि हटिया-कांके अंडरग्राउंड केबल पंक्चर होने से सप्लाई प्रभावित रही. विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल को चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ और रांची में ओलावृष्टि के साथ गर्जन, वज्रपात और आंधी चल सकती है.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर