रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं मामले में सीआईडी ने अभ्यर्थियों से सहयोग की अपील करते हुए एक सार्वजनिक सूचना जारी की है। सीआईडी ने कहा है कि झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या 01/2026) की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थी 30 जुलाई से 5 अगस्त 2026 के बीच पेपर-1 एवं पेपर-2 की OMR शीट की कार्बन कॉपी (पीडीएफ या स्पष्ट फोटो के रूप में) उपलब्ध कराएं।
इसे भी पढ़ें: JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में दूसरे दिन पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से हुई 7 घंटे की लंबी पूछताछ, 31 जुलाई को फिर तलब

सीआईडी ने अभ्यर्थियों से OMR शीट की प्रतियां व्हाट्सएप नंबर 9934309058 अथवा ई-मेल complainjpsc-cid@jhpolice.gov.in पर भेजने का अनुरोध किया है। सीआईडी ने कहा है कि जिन अभ्यर्थियों के पास OMR शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध नहीं है, वे अपना रोल नंबर व्हाट्सएप या ई-मेल के माध्यम से इसकी सूचना दें।l


