Sunday, November 1, 2026

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में दूसरे दिन पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से हुई 7 घंटे की लंबी पूछताछ, 31 जुलाई को फिर तलब

रांची:  जेपीएससी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों और जांच के सिलसिले में सीआईडी की कार्रवाई तेज हो गई है. आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से बुधवार को सीआईडी अधिकारियों ने लगातार दूसरे दिन सात घंटे तक पूछताछ की. इस पूछताछ के दौरान एजेंसी ने परीक्षा संचालन, चयन प्रक्रिया और प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े कई अहम सवाल पूछे.

इसे भी पढ़ें : JPSC सदस्य डॉ. जमाल अहमद ने घोषित की अपनी संपत्तियों का ब्यौरा, कहा – पारदर्शिता पहली प्राथमिकता

पूछताछ के बाद सीआईडी ने 31 जुलाई को एक बार फिर से पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया है. जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सीआईडी की टीम ने एल. ख्यांगते के समक्ष कई आधिकारिक दस्तावेज रखे और पूर्व में गिरफ्तार या पूछताछ में शामिल अन्य आरोपियों के बयानों से उनके जवाबों का मिलान किया.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर