Thursday, July 23, 2026

जमशेदपुर में बीच सड़क पर पिस्टल लहराने वालों को पुलिस ने हाथ जोड़वाकर शहर में घुमाया

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। आजाद नगर थाना क्षेत्र में सरेआम पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने न सिर्फ गिरफ्तार किया, बल्कि उनकी ‘गुंडागर्दी’ का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर हाथ जोड़वाकर उनकी परेड कराई।

क्या है पूरा मामला?

बीती एक अप्रैल को मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड (गणगौर स्वीट्स के पास) एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। आरोपी शेख सारिक इमाम उर्फ अमयान अपनी पत्नी के साथ सड़क पर किसी बात को लेकर उलझ गया था। विवाद बढ़ता देख जब स्थानीय लोग वहां जमा हुए, तो सारिक ने रौब झाड़ने के लिए सरेआम पिस्टल निकाल ली और लोगों को डराने लगा। इस दौरान उसका साथी मो. सलमान भी उसके साथ मौजूद था। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने सिखाया सबक: 2 किलोमीटर तक पैदल मार्च

शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। अपराधियों के मन से कानून का डर और जनता के मन से अपराधियों का खौफ खत्म करने के लिए पुलिस ने एक अनोखा तरीका अपनाया। थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों आरोपियों को ओल्ड पुरुलिया रोड पर करीब 2 किलोमीटर तक पैदल घुमाया। इस दौरान अपराधी हाथ जोड़े नजर आए, जिसे देख सड़क पर चलने वाले राहगीर भी दंग रह गए।

शातिर अपराधी है सारिक इमाम

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार शेख सारिक इमाम (कपाली बंधुगोड़ा) एक शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से आजाद नगर थाने में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसका साथी मो. सलमान (कपाली गौसनगर) भी इस अपराध में बराबर का हिस्सेदार था। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्तौल और आठ जिंदा गोलियां बरामद की हैं।

तीसरे साथी की तलाश जारी

इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी मो. राज (जुगसलाई निवासी) के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल राज फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ये वीडियो भी देखें:

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर