Wednesday, July 22, 2026

हजारीबाग में छत से घर में घुसकर व्यक्ति को मारी 5 गोली, मौके पर हुई मौत

न्यूज डेस्क : हजारीबाग जिले में केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू गांव में रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर 35 वर्षीय रूपलाल करमाली की गोली मारकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार अपराधी छत के सहारे घर में घुसे और रूपलाल करमाली को करीब से पांच गोलियां मारी. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. वहीं गोलियों की आवाज सुन घर के अन्य सदस्य जग गए तो उन्होंने रूपलाल करमाली को खून से लथपथ देखा. घर के लोगों का शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रूपलाल करमाली गांव में होने वाले मंडा पूजा में भगत पुजारी का काम करते थे. ऐसे में घटना के कारणों का अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटना के कारणों और अपराधियों की पहचान की तलाश में जुट गई है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर