Thursday, July 23, 2026

गढ़वा में पुलिस ने 39 मोबाइल फोन धारकों को लौटाए, CEIR पोर्टल के आधार पर हुई कार्रवाई

गढ़वा : जिले में समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में मंगलवार को आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से CEIR पोर्टल का उपयोग करते हुए खोए और चोरी हुए 39 मोबाइल फोन (गढ़वा थाना-04, रमकंडा थाना-02, भंडरिया थाना-01, बड़गड़ थाना-03, मेराल थाना-16, रमना थाना-01, नगर उंटारी थाना-04, धुरकी थाना-04, कांडी थाना-01, मझिआंव थाना-02, विशुनपुरा थाना-01) को बरामद कर उसके वास्तविक धारक को हस्तगत कराया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों से डायल 112 के महत्व को भी साझा किया तथा उन लोगों के लिए प्रेरणाश्रोत बनने को प्रोत्साहित किया, जो लोग अपना मोबाइल फोन खो जाने के बाद इसके मिलने की कोई आशा नहीं रखते।

एसपी ने साईबर सुरक्षा के महत्व को बताते हुए ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी(जैसे बैंक फ्रॉड, UPI स्कैम, डिजिटल अरेस्ट या अन्य) जैसे मामले में राष्ट्रीय साईबर हेल्पलाइन नंबर-1930 पर संपर्क कर अपना शिकायत दर्ज कराने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने नशाखोरी के बढ़ते प्रभाव को कम करने हेतु भी कई आवश्यक सुधारात्मक सुझाव देकर उपस्थित सभी लोगों को जागरूक किया गया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर