रांची : बोकारो, हजारीबाग, पलामू के बाद अब राजधानी रांची में ट्रेजरी घोटाले का मामला सामने आया है. पशुपालन विभाग से जुड़े ट्रेजरी से करीब 3.5 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का खुलासा हुआ है. इस मामले में विभाग के हेड क्लर्क मुनिंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि संजीव की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें : शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर किया पथराव, सिपाही को दांत से काटकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार इस घोटाले का आंकड़ा पिछले तीन वर्षों के ऑडिट के आधार पर सामने आया है और आशंका जताई जा रही है कि यह राशि और बढ़ सकती है. इस संबंध में कोतवाली थाना में FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए विभाग के हेड क्लर्क मुनिंदर को गिरफ्तार किया गया. वहीं संजीव अभी भी फरार है. पशुपालन विभाग के ट्रेजरी के DDO ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.
पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. यह घोटाले का आंकड़ा पिछले तीन वर्षों के ऑडिट के आधार पर सामने आया है और आशंका जताई जा रही है कि यह राशि और बढ़ सकती है. इस संबंध में कोतवाली थाना में FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए मुनिंदर को गिरफ्तार किया गया. वहीं संजीव अभी भी फरार है. पशुपालन विभाग के ट्रेजरी के DDO ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.


