Friday, October 30, 2026

राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, मंगलवार को पीएम मोदी करने वाले थे उद्घाटन

बालोतरा: राजस्थान के बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले आग लगने की घटना सामने आई है। सोमवार दोपहर क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड की मदद से स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है। इस यूनिट में पाइपलाइन से आने वाले कच्चे तेल को प्रोसेस किया जाता है और अलग-अलग यूनिट में भेजा जाता है। आग लगने के बाद धुंए का गुबारा दूर तक देखा गया।

क्षेत्र खाली कराया गया, सभी सुरक्षित

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। रिफाइनरी में मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों के अनुसार, आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और आग लगने के कारणों का सही आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: उत्पाद सिपाही परीक्षा मामले में जेल में बंद 60 से ज्यादा अभ्यर्थियों की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

पीएम के दौरे से पहले घटना

गौर करने वाली बात यह है कि मंगलवार को नरेंद्र मोदी पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले हैं। जहां आग लगी है, वह स्थान सभा स्थल से करीब 800 मीटर की दूरी पर है, जहां प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस घटना के बाद रिफाइनरी परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाएं सामान्य हो सकें।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर