Sunday, September 13, 2026

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन फैक्ट्री में हादसा, लेंटर गिरने से कई श्रमिक घायल

नई दिल्ली: दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-2 में यह हादसा उस समय हुआ, जब बेसमेंट की छत के लिए लेंटर डालने का काम चल रहा था। दोपहर करीब 12 बजे काम शुरू हुआ था और करीब 20 श्रमिक साइट पर मौजूद थे। कुछ समय बाद काम अस्थायी रूप से बंद हो गया और अधिकांश श्रमिक खाने-पीने के लिए बाहर चले गए। इसी दौरान करीब आधा दर्जन श्रमिक साइट पर मौजूद थे, तभी अचानक सेटरिंग और लेंटर गिर गया, जिससे वे मलबे में दब गए।

राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और मलबे में दबे सभी श्रमिकों को बाहर निकाला गया। घायल श्रमिकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, दो श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य का इलाज जारी है। इस हादसे के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेत्री सह फुसरो नगर परिषद की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह समर्थकों संग भाजपा में शामिल

प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है, लेकिन घटना ने श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर