न्यूज डेस्क : झारखंड के गुमला से सटे छत्तीसगढ़ के जशपुर से सोमवार को एक विमान हादसा हुआ, जिसमें पायलट समेत दो लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। घटना नारायणपुर क्षेत्र की बताई जा रही है, जिसमें प्राइवेट विमान पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, मंगलवार को पीएम मोदी करने वाले थे उद्घाटन
जानकारी के अनुसार यह एक चार्टर्ड प्लेन था जो रतनपहली के घने जंगलों में पेड़ों और पहाड़ियों से जा टकराया। प्लेन के टकराने से एक जोरदार धमाका हुआ और चंद ही मिनटों में आग लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह विमान काफी नीचे उड़ता हुआ दिखाई दिया था, जिसके बाद पहाड़ियों की तरफ से धुएं का गुबार उठता नजर आया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।


