Thursday, October 29, 2026

चतरा में डूबने से मां व दो बेटियों की हुई मौत, बोकारो में मां-बाप की इकलौती संतान डूबा

न्यूज डेस्क: झारखंड के बोकारो के चास थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी स्थित पुराना बांध तालाब में नहाने के दौरान 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान रोहन कुमार के रुप में हुई है. पुलिस के अनुसार, वह मेन रोड पर स्थित बांग्ला मध्य विद्यालय का छात्रा था और अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था.

नहाने के दौरान हुआ हादसा

रोहन कैलाश नगर, चास का निवासी था. वह अपने दोस्तों के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था और दोस्तों के साथ तालाब में नहाने चला गया. इसी क्रम में वह पानी की गहराई में चला गया और डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस बात की सूचना परिजनों को मिलते पूरे घर में कोहराम मच गया. वहीं मां का रो-रोकर बुरा हाल है और आसपास के लोग सदमे में है.

इसे भी पढ़े: झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी

चतरा में 2 बेटियों संग मां डूबी 

इधर चतरा के सदर थाना क्षेत्र के बोजाया गांव में रविवार को 35 वर्षीय महिला और उसकी 2 बेटियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. अधिकारियों के अनुसार, घटना शाम के 4 बजे की है जब मां अपनी 2 बेटियों के साथ तालाब में कपड़ा धोने गई थी. इसी दौरान छोटी बेटी गहरे पानी में फिसलकर डूब गई.

सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने पीटीआई-भाषा में कहा, छोटी बेटी के डूबते ही मां और बड़ी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वे भी गहरे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई. उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना को लेकर चतरा के अनुमंडल अधिकारी मोहम्मद जहूर आलम ने कहा कि जिला आपदा राहत कोष (डीडीआरएफ) के तहत परिवार को प्रत्येक मृतक के लिए 4-4 लाख रुपए दिए जाएंगे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर