Wednesday, July 22, 2026

शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर किया पथराव, सिपाही को दांत से काटकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

बगहा: बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बाद भी शराब तस्कर नहीं रुप रहे है. पश्चिमी चम्पारण के बगहा में पुलिस ने छापेमारी कर रही थी उसी दौरान शराब तस्करों ने पुलिस पर हमला कर दिया. खुद के बचाव के लिए आरोपियों ने पहले तो पुलिस की टीम पर पथराव किया और उसके बाद एक सिपाही को दांत से काटकर घायल कर दिया. हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, असम के पटखौली थाना पुलिस के गुप्त सूचना मिली थी कि सेमरा-बगहा मुख्य मार्ग से शराब की खेप लाई जा रही है. इसी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की योजना बनाई. क्यूआरटी के एसआई शौकत अली और एलटीएफ के एसआई एसके मांझी के नेतृत्व में पुलिस टीम को बगहा रेलवे स्टेशन के पास तैनात किया गया था. पुलिस हर  संदिग्ध गतिविधियों पर अपनी नजर रख रही थी. इसके साथ ही उन्होंने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी.

इसे भी पढ़े: सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा, एक्स पर पोस्ट लिख गिनाई उपलब्धियां

आरोपी ने पुलिस दांत से काटा

पुलिस की निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति 2 बड़े झोलों के साथ जा रहा था. अचानक पुलिस को देखते ही वह रेलवे लाइन का ओर भागने लगा. पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ने का प्रयास किया. गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने सिपाही मिथिलेश कुमार पर पहले पत्थरों से हमला किया.

जब सिपाही ने उसे पकड़ने का प्रयास किया था तो उसने सिपाही के हाथ में दांत से काट लिया. इस हमले से सिपाही घायल हो गया और उसके हाथ से खून निकलने लगा. जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों की मदद आरोपी को पकड़ लिया गया. वहीं घायल सिपाही और आरोपी का अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में इलाज कराया गया.

10 लीटर देसी शराब बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से मिली झोलों की तलाशी ली, जिसमें 10 लीटर देसी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शमीम अहमद नरईपुर चीनी मिल निवासी के रुप में हुई है. एसपी निर्मला कुमारी ने कहा कि आरोपी शमीम आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ पहले भी शराब तस्करी को लेकर कई मामले दर्ज है और वह कई बार जेल जा चुका है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम और पुलिस टीम पर हमला को लेकर धाराओं में मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर