Wednesday, July 22, 2026

कोडरमा में नेहा राज हत्याकांड मामले में पति ही निकला मुख्य आरोपी, दो गिरफ्तार

कोडरमा : मिटको कॉलोनी भंडरवा में महिला नेहा राज की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या मामले का कोडरमा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मामले का उद्भेदन करते हुए दो आरोपी रोहित राणा तथा देवन्ती देवीको गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें : सीआईडी ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री प्रसारण मामले में गिरिडीह से दो को किया गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (JH02X-9994), हत्या में इस्तेमाल चाकू, घटना के समय पहने गए कपड़े तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका नेहा राज के पति शंभु राणा का देवन्ती राणा के साथ अवैध संबंध था। इसी संबंध और बदले की भावना को लेकर हत्या की साजिश रची गई। मामले में शंभु राणा के विरुद्ध भी अवैध संबंध को लेकर अलग से कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर