Wednesday, September 16, 2026

गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र में पति ने टांगी से की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार

गढ़वा : गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के बलीगढ़ पंचायत के अंजनिया गांव में मंगलवार की शाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की टांगी से हत्या कर दी। मृतका की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही केतार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। हत्यारोपी पति सुरेश साव (उम्र लगभग 50 वर्ष) के संबंध में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार सुरेश साव शराब पीकर अक्सर गाली-गलौज और मारपीट करता था। मृतका तेतरी देवी के भतीजे ने बताया कि घटना से एक दिन पहले आरोपी ने फोन पर धमकी दी थी। इसी कारण मायके पक्ष के लोग पहुंचे थे और दोनों को समझाकर घर भेजा गया था, लेकिन अगले दिन यह घटना हो गई। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर