Thursday, July 23, 2026

नेत्रदान जागरूकता के लिए 30 अगस्त को रांची में होगी ऐतिहासिक ‘ब्लाइंडफोल्डेड रन फॉर विजन’

रांची : आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब, कश्यप मेमोरियल आई बैंक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक नेत्रदान जागरूकता दौड़ ‘ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विजन 2026’ का आधिकारिक ऐलान गुरूवार को स्वास्थ्य मंत्री के आवासीय कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने अभियान का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ करते हुए इस कार्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पूर्ण सहयोग का वादा किया।

इसे भी पढ़ें : ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव-2026 में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब, कश्यप मेमोरियल आई बैंक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 30 अगस्त 2026 को सुबह 7:00 बजे राजधानी रांची में इस ‘ब्लाइंडफोल्ड मैराथन’ का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ‘ब्लाइंडफोल्डेड रन फॉर विजन’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व सांसद सह भारत के पूर्व क्रिकेट टीम कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन मौजूद रहेंगे.

20 वर्षों से ‘रन फॉर विजन’

नेत्रदान के पावन संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पिछले 20 वर्षों से ‘रन फॉर विजन’ और एक बेहद खास ‘ब्लाइंडफोल्ड मैराथन’ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “इन आयोजनों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इनमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को कुछ समय के लिए आँखों पर पट्टी बांधकर दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन की वास्तविक चुनौतियों का अहसास कराया जाता है। इससे समाज में न केवल जागरूकता बढ़ती है, बल्कि हमारे दृष्टिबाधित भाई-बहनों के प्रति संवेदनशीलता भी गहरी होती है।”

स्वास्थ्य मंत्री ने इस अभियान की लंबी सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि डॉ कश्यप दम्पति कि 35 वर्षों की यह लंबी यात्रा इस बात का जीवंत प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से किसी भी सकारात्मक विचार को बड़े जन-आंदोलन में बदला जा सकता है।

डॉ. भारती कश्यप और डॉ. बी. पी. कश्यप ने वर्ष 1996 में राज्य का पहला सफल निःशुल्क नेत्र प्रत्यारोपण (कॉर्नियल ट्रांसप्लांट) संपन्न किया था। वर्ष 1999 में डॉ. भारती कश्यप ने एल. वी. प्रसाद आई इंस्टीट्यूट, हैदराबाद से कॉर्निया प्रत्यारोपण का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया और कॉर्निया को लंबे समय तक सुरक्षित रखने वाले ‘एम के मीडियम’ की सुविधा झारखण्ड को उपलब्ध कराइ जिस से राज्य में कॉर्निया को लम्बे समय तक सुरक्षित रखना आसान हुआ।

नेत्र चिकित्सक दम्पति ने इस नेत्रदान अभियान से अब तक 1089 लोगों के जीवन में खुशियों का प्रकाश लौटाया है, उन्होंने इसे हमारी चिकित्सा सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाओं की एक ऐसी प्रेरक विरासत बताया जो आने वाली पीढ़ियों को भी समाज सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वह आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और 29 अगस्त को आयोजित होने वाली इस मुहिम से जुड़कर राज्य को अंधत्व मुक्त बनाने में अपना सहयोग दें।

डॉ. भारती कश्यप, मेडिकल डायरेक्टर, कश्यप मेमोरियल आई बैंक ने बयाता की 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े* के इस बेहद खास मौके पर, कश्यप मेमोरियल आई बैंक और आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब एक बार फिर ‘ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विजन’ का आयोजन करने जा रहे हैं। पिछले 20 वर्षों से लगातार आयोजित होने वाले इस अभियान को इस साल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की प्रतिष्ठित पार्टनरशिप मिली है, जो हमारे इस प्रयास को एक नई ताकत देगी।

इस दौड़ का नज़ारा बेहद भावुक और प्रेरणादायी होता है। इस बार भी सैकड़ों बच्चे अपनी आँखों पर पट्टी बाँधकर, खुली आँखों वाले बच्चों का हाथ थामकर दौड़ेंगे। यह दौड़ सिर्फ एक रन नहीं है, बल्कि समाज को दृष्टिहीनता के दर्द का अहसास कराने और नेत्रदान के प्रति जागरूक करने का एक बड़ा संकल्प है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, कश्यप मेमोरियल आई बैंक और आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब आप सभी का इस विशाल रन में स्वागत करता है। आइए, इस नेक काम का हिस्सा बनें और दूसरों की ज़िंदगी को रोशन करें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर