Wednesday, October 28, 2026

कर्नाटक में मां ने अपनी साढ़े 5 साल की बच्ची की हत्या कर दी, 7 दिन बाद 2 गिरफ्तार

न्यूज डेस्क: कर्नाटक के बेंगलुरु में साढ़े 5 साल की बच्ची की हत्या कर मां फरार हो गई थी. इस मामले में कादुगोडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 दिन बाद आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया. बच्ची की हत्या को लेकर 4 जून को केस दर्ज किया गया था, जिसमें गिरफ्तारी के डर से मां फरार हो गई थी. पुलिस ने बुधवार सुबह कार्रवाई करते हुए सकलेशपुर के पास मोहन के फार्म हाउस से आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

मामले को लेकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप है कि केस दर्ज होने और पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि के बाद भी पुलिस ने इतने दिनों तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था. जानकारी के अनुसार, मां ने वारदात को अंजाम देने के बाद अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था, ताकि किसी को उनके बारे में पता न चले. इसके साथ ही उसने अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न करके कानून से बचने की कोशिश कर रही थी.

आधिकारिक बयान के बाद आगे की कार्रवाई होगी

सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी शख्स के बयान और जांच टीम को मिले तकनीकी सुरागों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर 5 दिन की हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. जिसमें आरोपी शख्स ने अपना जूम कबूल कर लिया. फिलहाल पुलिस अब यह पता लगा रही है कि, क्या प्रियंका को मर्डर के बारे में पता था. क्या दोनों ने मिलकर सबूत मिटाने की कोशिश की. पुलिस ने कहा, दोनों से मामले की आधिकारिक बयान लेना बाकी है. बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की होगी.

पूरी घटना विस्तार से

24 मार्च को आरोपी महिला अपनी साढ़े 5 साल की बेटी और एक शख्स यानी मोहन के साथ कार में बाहर गई थीं. इसी दौरान महिला कुछ सामान खरीदने गई थी, वहीं कार में बैठी बच्चे ने आइसक्रीम की मांग की. बच्ची ने मोहन से दूसरी आइसक्रीम की जिद की. जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने बच्ची की पेट में मारा. जिस दर्द को वह सहन नहीं कर पाई. इसके बाद उसने बच्ची का गला घोंटकर मार डाला और उसे कार की पिछली सीट पर लिटा दिया.

बच्ची की मां के आने के बाद, वह कडुगोडी में अपने घर आया. वहीं अगले दिन बच्ची की मौत का पता चला जिसे लेकर पुलिस की  पूछताछ में महिला और शख्स ने संदिग्ध बयान दिया. पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे की दम घुटने से मौत हुई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर