Saturday, August 1, 2026

संयुक्त राष्ट्रसंघ में आदिवासी अधिकार के मुद्दे पर गुमला के लाल डॉ. बेंजामिन बाड़ा ने की बैठक की अध्यक्षता, बढ़ा झारखंड का मान

रांची : झारखंड के गुमला जिले के भरनो प्रखंड स्थित पंडरानी गांव के रहने वाले डॉ. ए. बेंजामिन बाड़ा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है. स्विट्जरलैंड के जेनेवा में संयुक्त राष्ट्रसंघ मुख्यालय में आदिवासी अधिकारों से जुड़े 19वें EMREP सत्र में आदिवासी भाषाओं पर हुई विशेष बैठक की सहअध्यक्षता की. संयुक्त राष्ट्र में आयोजित बैठक की सह-अध्यक्षता करने वाले वह पहले आदिवासी हैं. आदिवासी समाज की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी और उनकी आवाज को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलने की दिशा में इसे एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें : रांची में सीएम आवास के पास बेकाबू हुई ट्रैक्टर, चपेट में आए कई वाहन, कई घायल

बैठक की सहअध्यक्षता करते हुए डॉ. बाड़ा ने दुनिया के विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों के सामने आदिवासी भाषाओं, संस्कृति और उनके अधिकारों को प्रभावी ढंग से रखा. इस दौरान उन्होंने इस मंच पर झारखंड की समृद्ध आदिवासी परंपरा और भाषाई विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया.

बताया जा रहा है कि  डॉ. बाड़ा की इस सफलता से गुमला सहित पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है. सामाजिक संगठनों शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से राज्य के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी.  साथ ही आदिवासी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को दुनिया के सामने नई पहचान मिलेगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर