Thursday, July 23, 2026

गढ़वा में दिनदहाड़े 30 लाख के सोना की चोरी, जेवर से भरा बैग लेकर फरार हुए चोर

गढ़वा : गढ़वा जिले में दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान से लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण की चोरी का मामला सामने आया है। घटना गढ़वा शहर के पुरानी बाजार स्थित नरेश बाबू सराफ की ज्वैलरी दुकान में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और जेवर खरीदने के बहाने दुकानदार से आभूषण दिखाने को कहा।

इसी दौरान उन्होंने दुकानदार को बातचीत में उलझाकर सोने के गहनों से भरा बैग चुरा लिया और मौके से फरार हो गए। चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है. घटना के बाद दुकानदार ने तुरंत इसकी सूचना गढ़वा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर