Sunday, September 13, 2026

पंजाब के होशियारपुर में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर हुई मौत

पंजाब : पंजाब के होशियारपुर जिले में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुकेरियां के पास राम नगर कॉलोनी के नजदीक यह हादसा उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी।

हादसे में स्कूटी पर सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक टक्कर के बाद जोरदार आवाज हुई और कुछ ही पलों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है और उनके पास कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है।

लापरवाही बनी हादसे की वजह

वहीं, कार चालक को हादसे में मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर