रांची : झारखंड शराब घोटाला मामले की एसीबी जांच के साथ साथ केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी भी इस मामले में मनी लाउंड्रिंग की जांच कर रही है. सोमवार को झारखंड के पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव से केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने लंबी पूछताछ की और लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए मंगलवार को उपस्थित होने को कहा था. ऐसे में पूछताछ को लेकर पूर्व मंत्री मंगलवार को ईडी कार्यालय पहुंचे. ED अब उनसे पूछताछ करेगी.
Highlights:
इसे भी पढ़ें: जेपीएससी सिविल सेवा (बैकलॉग) पीटी परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए आज से ही ऑनलाइन आवेदन
रामेश्वर उरांव ने कहा
ईडी ऑफिस जाते समय पत्रकारों के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं 23 सालों तक पुलिस में रहा हूं, गवाह बाहर नहीं बोलते, पूछताछ के बाद भी आउंगा तो मीडिया के सामने कुछ नहीं बोलूंगा। ईडी ने सोमवार को रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से भी शराब घोटाले के मामले में करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। आपकों बता दें कि 2023 में ईडी ने शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 32 ठिकाने पर छापेमारी की थी, जिसमें रामेश्वर उरांव के घर में करीब 30 लाख रुपये मिले थे।
सोमवार को हुई थी पूछताछ
इससे पहले सोमवार को ईडी ने रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव से सोमवार को भी लंबी पूछताछ की थी. बताया जा रहा है कि इस पूछताछ में कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रोहित उरांव से पूछताछ की. जांच एजेंसी उपलब्ध दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और अब तक जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर उनसे विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई गई है.
घोटाले से जुड़े आर्थिक लेन-देन
पूछताछ का केंद्र शराब घोटाले से जुड़े कथित आर्थिक लेन-देन और अन्य तथ्यों को माना जा रहा है. ईडी की जांच झारखंड के कथित शराब घोटाले और उससे जुड़े कारोबारी योगेंद्र तिवारी से संबंधित मामलों पर केंद्रित है। इसी जांच के दौरान एजेंसी ने रोहित उरांव को दूसरा समन जारी कर छह जुलाई को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया था। वहीं, पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को भी ईडी ने पूछताछ के लिए सात जुलाई को तलब किया है।




