Wednesday, July 8, 2026

इंडोनेशिया के दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्णा’ से सम्मानित

न्यूज डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्णा’ से सम्मानित किया है. भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है. नरेंद्र मोदी सोमवार को अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंचे थे. नरेंद्र मोदी मंगलवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिनातो के साथ बातचीत के लिए पहुंचे. उनका भव्य औपचारिक स्वागत किया गया.

इसे भी पढ़ें: मुंबई में भारी बारिश के कहर से स्कूल-कॉलेज बंद, पुणे में लैंडस्लाइडिंग की घटना में 4 लोगों की मौत

पीएमओ ने जारी की आधिकारिक सूचना

इस पोस्ट में लिखा गया है, ”आज सुबह, मुझे बहुत स्नेह के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान भी दिया गया है. ये सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है. इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है. मैं प्रेसिडेंट प्रबोवो जी, इंडोनेशिया की सरकार और यहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.”

भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी

भारत सरकार के मुताबिक़ इस दौरे का मकसद भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी, महासागर विज़न को और मजबूत करना और स्वतंत्र, खुला और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाना है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर