Thursday, November 5, 2026

रांची : स्मार्ट सिटी परिसर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, धुर्वा से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ़्तार

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी परिसर में मंगलवार सुबह संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक ई-रिक्शा भी बरामद किया है. मामले को लेकर फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए पहुंचे ईडी कार्यालय

स्थानीय लोगों ने की पहचान

स्थानीय लोगों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान सेक्टर-3 धुर्वा के थेथरकोचा निवासी सूरज नायक के रूप में की है। इधर स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आर्थिक या पारिवारिक कारणों से खुदकुशी की हो. वहीं दूसरी ओर यह भी संभावना जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया हो।

इधर घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक के मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही घटनास्थल से बरामद ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच में मदद मिलने की संभावना है.

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ़्तार

इधर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने धुर्वा इलाके में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के अवैध धंधे में शामिल एक तस्कर को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ़्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम बंटी कुमार है और वह जगन्नाथ मंदिर के आसपास के इलाकों में ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री के धंधे में शामिल था. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से ब्राउन शुगर की 14 पुड़िया बरामद की हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ रांची के अलग-अलग थानों में पहले से तीन मामले दर्ज हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर