Sunday, September 13, 2026

प.सिंहभूम के गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

न्यूज डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत गुलकेड़ा पंचायत के 44 वर्षीय उप मुखिया संजय बोयपाई को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है. खबर फैलते ही लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की सूचना दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए है.

घटना के बाद ग्रामीणों में भड़का गुस्सा 

जानकारी के अनुसार, संजय बोयपाई गुईगांव खेती-किसानी का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. वे गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया थे. बताया गया कि रविवार देर रात वो भोजन करने के बाद अपने घर के आंगन पर ही सोए हुए थे. इस दौरान रात के करीब 12 बजे 2-3 लोग बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और निशाना बनाते हुए, कनपटी पर गोली मार दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से  फरार हो गए. घटना की सूचना पाकर आसपास के ग्रामीणों मौके पर जमा हो गए. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

इसे भी पढ़े:  बिहार में चमकी बुखार का हाई अलर्ट जारी, स्वास्थ्य विभाग ने विशेष व्यवस्था सुनिश्चित का दिया निर्देश

अपराधियों की खोज में जुटी पुलिस

मृतक संजय बोयपाई के परिवार में पत्नी मरियम बोयपाई, 18 वर्षीय पुत्र आकाश बोयपाई और 15 वर्षीय शीतल बोयपाई  हैं. उनकी हत्या के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर है. स्थानीय लोगों ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की हैं. पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान रखकर जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर