गिरिडीह: जिले में 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के दिन हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक 7.65 एमएम की देशी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया है.
मिली जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी की शाम मतदान समाप्त होने के बाद दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग की घटना हो गई। गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगी, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाकर पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में शिवम, अमित, विक्रम, आकाश, मंजीत पासवान एवं किशोर पासवान शामिल हैं। सभी आरोपित गिरिडीह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य संभावित आरोपितों की तलाश जारी है।


