Wednesday, July 22, 2026

रांची में जमीन विवाद में शनिवार शाम को हुए गैंगवार मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

रांची : जमीन के लेन-देन और कब्जे को लेकर पंडरा और सुखदेव नगर इलाके में कुख्यात अपराधियों के गिरोह फिर से सक्रिय हो गए हैं। शनिवार देर रात पंडरा इलाके में मान्या टावर के पास दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कब हुआ मामला

यह घटना शनिवार की रात पंडरा इलाके में हुई। फायरिंग के दौरान आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। पुलिस के अनुसार, जमीन की बिक्री के बाद पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ा। इसी विवाद ने गैंगवार का रूप ले लिया। कुख्यात अपराधी संदीप थापा, बिट्टू मिश्रा और संजय पांडे से जुड़े गिरोह इलाके में जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे थे। इसी क्रम में संदीप और संजय गिरोह के सदस्यों ने मान्या टावर के पास फायरिंग कर दी। फायरिंग में आकाश, विकास और रवि यादव गोली लगने से घायल हो गए। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनके शरीर में फंसी गोलियां नहीं निकाली जा सकी हैं। सोमवार को ऑपरेशन कर गोलियां निकालने की तैयारी है।

यह भी पढ़े : रांची में एक बार फिर हुई Gangwar, NCRB रिपोर्ट ने खोली पोल, पुलिस नज़र आई बेबस

पुलिस की कार्रवाई

पंडरा थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। जांच के आधार पर संजय पांडे समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचकर घटना स्थल और विवादित जमीन की जांच की। जमीन से जुड़े एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर सत्यापन किया जा रहा है, ताकि फायरिंग के वक्त मौजूद अन्य लोगों की पहचान हो सके।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि संदीप थापा और बिट्टू मिश्रा पर पहले भी सीसीए (क्राइम कंट्रोल एक्ट) के तहत कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद दोनों जेल से बाहर आते ही फिर सक्रिय हो जाते हैं। इससे पहले सुखदेव नगर इलाके में भी जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह इलाके में दबदबा कायम कर खुलेआम जमीन का धंधा करना चाहता है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी और गैंगवार पर सख्ती से रोक लगाई

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर