Monday, November 2, 2026

मुजफ्फरपुर में प्रसाद अस्पताल में लगी आग, 3 मरीजों की मौत व कई अन्य मरीजों की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर : बुधवार को नई दिल्ली स्थित मालवीय नगर के हॉज रानी स्थित एक रेस्टॉरेंट में लगी आग में 11 विदेशियों सहित 21 लोगों की मोत होने की घटना के बाद अब गुरूवार तड़के बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद अस्पताल में आग लगने की घटना में अब तक 3 मरीजों की मौत हो गई है. आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और जहरीला धुआं फैल गया. 20 घायल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने फिलहाल तीन मौतों की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

आईसीयू वार्ड में लगी आग

बताया जा रहा है कि शहर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद अस्पताल में तड़के 3 बजे 5वीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में आग लगी थी. इसके बाद देखते ही देखते पूरे अस्पताल में जहरीला धुआं भर गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. इस हादसे में 20 से ज्यादा मरीज घायल हुए हैं जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. बचाए गए मरीजों में कई की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

खिड़कियां व दरवाजे तोड़ निकाले मरीज

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कत के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया. दमकल कर्मियों ने आईसीयू और अस्पताल के दूसरे वार्डों में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला. अग्निशमन पदाधिकारी आरएन पांडेय ने बताया कि सुबह 3 बजे घटना की जानकारी मिलने के बाद जब मौके पहुंचे तो पूरा आईसीयू वार्ड घने और काले धुएं से भरा हुआ था. 20 से ज्यादा मरीजों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर