Monday, November 2, 2026

कोडरमा में विधायक नीरा यादव के ड्राइवर की भूमि विवाद में हत्या, मां, पिता व बेटी भी घायल

रांची : कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में बुधवार की देर रात भूमि विवाद में हुईं हिंसक झड़प में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई। इसके अलावा बीच-बचाव करने आए राजकुमार यादव की मां पिता और बेटी घायल है। फिलहाल तीनों का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में चल रहा है. इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में भारी तनाव का माहौल है.

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाजार आधारित उत्पाद, युवाओं की भागीदारी और पर्यटन स्थलों से बिक्री जोड़ने के दिए निर्देश

घटना के पूर्व विधायक के साथ

मिली जानकारी के अनुसार घटना के पहले राजकुमार यादव बुधवार रात करीब 8:30 बजे तक झुमरीतिलैया में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नीरा यादव के साथ ही थे,जब परिजनों ने फोन कर बताया कि गांव में गोतिया परिवार के लोग जमीन को लेकर विवाद कर रहे हैं और बात मारपीट तक पहुंच गई है. घटना की जानकारी मिलते ही राजकुमार यादव अपने गांव चितरपुर पहुंचे, तो दोनों पक्षों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो इस दौरान ही उन पर हमला किया गया.

धारदार हथियार से किया गया हमला

आरोपियों ने पहले से तैयार रखे धारदार हथियार और कुदाल से राजकुमार पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण राजकुमार लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. अत्यधिक खून बह जाने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस हिंसक हमले में राजकुमार के पिता दशरथ यादव, मां सुधा देवी और बेटी सोनिका कुमारी पर भी कुदाल से जानलेवा हमला किया गया. तीनों गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विधायक ने पुलिस को दी जानकारी 

सूत्रों से मिली बेहद चौंकाने वाली जानकारी के अनुसार, घटना से ठीक पहले जब विवाद शुरू हुआ था, तब खुद विधायक डॉ. नीरा यादव को भी इसकी भनक लग गई थी. उन्होंने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल कोडरमा थाना प्रभारी को फोन किया था और मौके पर पुलिस भेजने को कहा था. इसके बावजूद पुलिस समय रहते स्थिति को नहीं संभाल सकी और विवाद ने एक भयानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चालक की हत्या कर दी गई. चालक की हत्या की खबर मिलते ही विधायक डॉ. नीरा यादव वे देर रात ही सदर अस्पताल पहुंचीं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर