Thursday, July 23, 2026

धुरंधर 2 की शूटिंग के दौरान हाई सिक्योरिटी एरिया में ड्रोन उड़ाने पर लोकेशन मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मनोरंजन डेस्क : मुंबई में फिल्म धुरंधर 2 की शूटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म के लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मिकी के खिलाफ साउथ मुंबई के MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। आरोप है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान हाई सिक्योरिटी फोर्ट एरिया में बिना अनुमति ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जो वहां प्रतिबंधित है।

पुलिस के मुताबिक, यह शिकायत 1 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 233 के तहत दर्ज की गई, जो कानूनी आदेशों की जानबूझकर अवहेलना से जुड़ी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि फिल्म की शूटिंग जनवरी के आखिर से उस लोकेशन पर चल रही थी और 1 फरवरी को संजय दत्त समेत पूरी टीम वहां मौजूद थी। उसी दिन ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जबकि इसके लिए किसी भी तरह की आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी।

हाई सिक्योरिटी जोन में ड्रोन उड़ाने पर आपत्ति

बताया गया है कि शूटिंग का यह तीसरा दिन था। ड्रोन उड़ते देख संबंधित एथॉरिटी ने तुरंत आपत्ति जताई और पुलिस को सूचना दी। शिकायत के बाद शूटिंग को तत्काल रोक दिया गया।

किले को बनाया गया था ‘पाकिस्तान की पुरानी गली’

जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी को प्रोडक्शन टीम ने किले के एक हिस्से को पाकिस्तान की पुरानी गली जैसा सेटअप दिया था। शुरुआती दिनों में भीड़ कम रही, लेकिन 1 फरवरी को भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई।

पूछताछ के बाद छोड़े गए लोकेशन मैनेजर

शिकायत दर्ज होने के बाद लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया। प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है, हालांकि एफआईआर अब भी कायम है और मामले की जांच जारी है।

रिलीज़ को तैयार धुरंधर 2

धुरंधर की सफलता के बाद धुरंधर 2 को 19 मार्च को रिलीज़ किया जाना है। फिल्म का टीज़र 3 फरवरी को रिलीज़ हुआ, जिसे कुछ ही घंटों में कई मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ से क्लैश होने वाला है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर