Thursday, July 23, 2026

भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर FIR

गिरिडीह:  पूर्व सीएम व भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के खिलाफ नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. नगर थाना में जिला स्तरीय फ्लाइंग स्क्वाड टीम के सदस्य मोहम्मद मंसूर की शिकायत पर बाबूलाल मरांडी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि शनिवार को चुनाव प्रचार की समय सीमा खत्म होने के बाद भी जिले में बाबूलाल मरांडी की गैरमौजूदगी और समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक को लेकर मामला दर्ज किया गया है.

स्थानीय प्रशासन के अनुसार आदर्श आचार संहिता के तहत चुनाव प्रचार अवधि खत्म होने के बाद बाहरी व्यक्तियों या गैर-मतदाताओं का उस क्षेत्र में मौजूदगी व राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति नहीं होती है. ऐसे में प्रचार खत्म होने के तीन घंटे बाद रात लगभग आठ बजे बाबूलाल मरांडी गिरिडीह बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल पहुंचे थे.

होटल में भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद थी और एक हॉल में बैठक चल रही थी. मामले की जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम श्रीकांत विस्पुते भी मौके पर पहुंचे और एसडीएम ने शालीनता से हाथ जोड़कर बाबूलाल मरांडी से वहां से जाने को कहा। इतना सुनते ही बाबूलाल मरांडी होटल से बाहर निकल गए.

बाबूलाल मरांडी ने कहा 

होटल से निकलने के बाद बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बात करते हुए आरोपों को खारिज किया, उन्होंने कहा:
वे होटल में केवल भोजन करने गए थे. जब भी कोई बड़ा नेता कहीं जाता है, तो समर्थक और चाहने वाले स्वाभाविक रूप से वहां पहुंच जाते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि एसडीएम ने उन्हें जाने के लिए मजबूर नहीं किया, बल्कि वे खुद ही स्थिति को देख वहां से हट गए.मरांडी ने यह भी तर्क दिया कि भले ही वे वहां के वोटर न हों, लेकिन गिरिडीह में उनका अपना मकान है.

झामुमो ने साधा निशाना

इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने इस मुद्दे को लेकर प्रेस वार्ता की थी. उन्होंने सवाल उठाया कि,जब स्थानीय निवासी और मंत्री सुदिव्य कुमार नियमों का पालन कर रहे हैं, तो बाहरी नेता शहर में क्यों जमे हैं?उन्होंने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि चूंकि वे यहां के मतदाता नहीं हैं, इसलिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उनका यहां रुकना गलत है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर