Thursday, October 29, 2026

Fact Check: ₹10, ₹20, ₹50, ₹100 के नोट 1 जुलाई से बंद? RBI ने वायरल मैसेज की खोली पोल

नई दिल्ली: क्या आपके पास रखे ₹10, ₹20, ₹50 या ₹100 के नोट 1 जुलाई 2026 से कागज बन जाएंगे? सोशल मीडिया और WhatsApp पर एक पोस्टर तेजी से फैल रहा है जिसमें यही दावा किया जा रहा है। इससे लोगों में दहशत है। टेंशन मत लीजिए, ये खबर पूरी तरह झूठी है।

वायरल पोस्ट में क्या कहा गया? 

वायरल पोस्टर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का लोगो लगाकर दावा किया गया है कि RBI ने पुराने नोटों को चलन से हटाने का फैसला लिया है।

PIB और बैंक का क्या कहना है? 

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो PIB ने इस दावे का फैक्ट चेक किया। PIB ने साफ किया कि सरकार या RBI ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी कहा कि उन्होंने इस तरह की कोई आधिकारिक सूचना जारी ही नहीं की है। यानी पोस्टर फर्जी है।

RBI के नियम क्या बोलते हैं? 

RBI समय-समय पर पुराने और घिसे-पिटे नोटों को सिस्टम से वापस लेता है, लेकिन इसे नोटबंदी नहीं कहते। अभी आपके पास मौजूद ₹10, ₹20, ₹50 और ₹100 के सभी नोट पूरी तरह लीगल टेंडर हैं। इन्हें कहीं भी लिया-दिया जा सकता है। 2005 से पहले छपे कुछ नोटों को RBI धीरे-धीरे वापस ले रहा है, पर वो भी अभी बैंकों में बदले जा सकते हैं। उनकी वैधता खत्म नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की मौजूदगी, बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्य मंत्री जाएंगे ईरान

ऐसी अफवाहें क्यों उड़ती हैं? 

  1. क्लिकबेट के लिए: ज्यादा व्यूज और शेयर बटोरने के लिए ऐसी फेक खबरें बनाई जाती हैं।
  2. भ्रम की स्थिति: दुकानदार डर के मारे पुराने नोट लेने से मना कर देते हैं, जो गलत है।
  3. साइबर फ्रॉड का खतरा: इन मैसेज के साथ अक्सर नकली लिंक भेजे जाते हैं, जिनसे आपकी पर्सनल डिटेल चोरी हो सकती है।

क्या करें अगर ऐसी खबर मिले?

  1. ऑफिशियल साइट चेक करें: सिर्फ RBI की वेबसाइट http://rbi.org.in या PIB Fact Check http://pib.gov.in पर भरोसा करें।
  2. बैंक से कन्फर्म करें: नोट को लेकर कोई शक हो तो सीधे बैंक ब्रांच में पूछें। WhatsApp पर  नहीं।
  3. घबराकर नोट न बदलें: बिना सरकारी आदेश के किसी अनजान जगह पर अपने नोट बदलने न जाएं।

इसे भए देखें:

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर