Thursday, July 23, 2026

मोतिहारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो अपराधी ढेर, एक पुलिसकर्मी भी शहीद

मोतिहारीः बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में मंगलवार सुबह अपराधियों संग हुई मुठभेड़ में दो अपराधी ढेर हो गए हैं वहीं एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए. मारे गए अपराधियों की पहचान कुख्यात बदमाश कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की थी. जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश ढेर हो गए, जबकि एक एसटीएफ के जवान श्रीराम यादव शहीद हो गए.

24 घंटे पहले पुलिस को दी थी धमकी

मोतिहारी के चकिया थाना के अपर थाना अध्यक्ष गौरव कुमार के फोन पर नेपाल के नंबर से फोन पर धमकी दी गई थी. फोन करने वाला एक युवक अपने आप को कुंदन ठाकुर बता रहा था.बदमाश ने अपर थानाध्यक्ष को फोन कर कहा था कि न्यूज में देखे हैं कि पुलिस अपराधी के मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया है. लेकिन, पता है कि अगला न्यूज क्या होगा… अगला न्यूज होगा कि अपराधी और पुलिस के बीच में मुठभेड़ हुआ और 10- 15 पुलिसकर्मी की मौत हो गई है…. गुंडई क्या होती है, यह हम आपको और पूरे शहर बहुत जल्द दिखा देंगे.

आज हुई थी मुठभेड़

पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना के रामडीहा गांव में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें अपराधी कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे मारे गए. इसमें एसटीएफ के एक जवान श्री राम यादव शहीद हो गए. मोतिहारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुंदन ठाकुर पर कई मामले दर्ज थे और वह एक कुख्यात अपराधी था. पुलिस ने इनके पास से 1 करबाइन, 2 पिस्टल और कट्टा बरामद किया है.
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर