हजारीबाग : 23 फरवरी को हुए नगर निगम चुनाव में अरविंद राणा के मेयर बनने के बाद अब शहर में डिप्टी मेयर पद का चुनाव भी पूरा हो गया है. शुक्रवार को हुए मतदान में निर्विरोध चुनाव जीतकर वार्ड संख्या 36 के पार्षद बने अविनाश यादव ने जीत हासिल की. उन्होंने मिताली रश्मि को 13 के मुकाबले 22 मतों से हराया. चुनाव के दौरान एक वार्ड पार्षद ने विरोध जताते हुए वॉकआउट भी किया.
Highlights:
पहली बार जीती हैं मिताली रश्मि
डिप्टी मेयर के लिए चुनाव मैदान में खड़ी रश्मि प्रिया पहली बार वार्ड पार्षद बनी हैं. उन्होंने एमबीए कर 10 साल से अधिक समय मल्टीनेशनल कंपनी में काम किया है. खासकर मानव प्रबंधन के क्षेत्र में इन्हें महारथ हासिल है. इकोनॉमिक्स में मिताली झारखंड टॉपर भी रही हैं. इसके साथ ही शिक्षा के साथ कार्यक्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है. डिप्टी मेयर के पद को लेकर वार्ड पार्षद मिताली रश्मि का कहना कि वार्ड पार्षदों का सहयोग मिला तो उप महापौर बन पूरे हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता होती.
13 मार्च को हजारीबाग नगर निगम के महापौर, उप महापौर और वार्ड पार्षद शपथ ग्रहण करेंगे. अरविंद कुमार राणा हजारीबाग नगर निगम के महापौर निर्वाचित हुए हैं. 36 वार्ड पार्षद भी चुन लिए गए हैं. उप महापौर को वार्ड पार्षद आपस में मतदान प्रक्रिया के जरिए चुनेंगे. यह प्रक्रिया गोपनीय रहेगी. इसे लेकर हजारीबाग जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतगणना तक का काम 13 मार्च को ही संपन्न हो जाएगा. इसके बाद सभी शपथ लेंगे. शपथ की तैयारी समरणालय भवन में किया गया है.
विकास के लिए सभा पार्षदों का विश्वास जीतना जरूरी: अरविंद राणा
वहीं हजारीबाग के नवनियुक्त महापौर अरविंद राणा ने कहा कि यह बेहद खास दिन होगा जब शपथ लेंगे. इन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद से लेकर अब तक मन में नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थी. सभी पार्षदों का विश्वास जीतते हुए क्षेत्र का विकास किया जाएगा. जिससे आम जनता को लाभ मिलेगा. इन्होंने कहा कि हजारीबाग नगर निगम आदर्श नगर निगम बने इसके लिए प्रयास किया जाएगा.
इस क्रम में आदित्य पांडेय, अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, हजारीबाग द्वारा समाहरणालय परिसर, हजारीबाग के 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है. यह निषेधाज्ञा 13 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 8:00 बजे से शपथ ग्रहण एवं उपमहापौर के निर्वाचन की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी.
कारोबार के साथ साथ करते हैं समाजसेवा
दूसरा नाम अविनाश यादव है. अविनाश यादव वार्ड 36 से निर्विरोध विजय हुए हैं. समाज में इनकी एक अलग पहचान है. समाजसेवी होने के नाते लोग इन्हें पसंद करते हैं. पेशे से यह कारोबारी हैं. सामाजिक गतिविधि में यह बढ़-चढ़कर पिछले कई सालों से हिस्सा ले रहे हैं. यही कारण है कि वार्ड पार्षदों के बीच भी इनकी एक अलग पहचान है.


