Thursday, July 23, 2026

दिन में CM आवास खाली करने की हुई कवायद, शाम होते ही नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे दोनों उप मुख्यमंत्री

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेने के बाद आज शनिवार को पटना लौटे. इसके साथ ही पटना में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है. दोपहर में सीएम के सरकारी आवास एक अणे मार्ग को खाली करने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल होते रहे. ट्रैक्टर से सीएम आवास से सामान 7 सर्कुलर रोड ले जाया जा रहा था, जिसके आधार पर इन कयासों को बल मिला कि सीएम का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार इस आवास में रह सकते हैं. हालांकि इसकी कोई आधिकारि पुष्टि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें : पुणे में मंत्री छगन भुजबल के हेलीकॉप्टर की गलत लैंडिंग, जांच के आदेश

इधर शाम होते होते सीएम आवास में नेताओं के मुलाकात और बैठकों का सिलसिला सुबह से ही शुरू नजर आया। सबसे पहले जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी सीएम आवास पहुंचे तो बाद में शाम में दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी सीएम आवास पहुंचे. कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार के पद छोड़ने के बाद सीएम की कुर्सी पर भाजपा के किस नेता को बैठने का मौका मिलेगा, इसे लेकर भाजपा में मंथन जारी है तो वहीं डिप्टी सीएम का पद जदयू के खाते में आने के कारण यह किसे मिलेगा, इस पर भी चर्चा जोरों पर है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा 

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर बाहर निकले जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि अभी बातचीत चल रही है और जब कुछ भी तय होगा तो हमारे शीर्ष नेतृत्व आपको भी पूरी जानकारी देंगे, अभी बातचीत चल रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 20 वर्षों से सरकार चल रही है और आगे भी उनके ही नेतृत्व में सरकार चलेगी।

इधर मंत्री लखेंद्र पासवान ने भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता हैं। उन्होने अब तक बिहार को विकास के रास्ते पर काफी आगे बढ़ाया है और आगे भी उनके नेतृत्व में ही काम किया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि सोमवार 13 अप्रैल को बापू सभागार में अंबेडकर जी की जयंती के पूर्व संध्या पर पूरे बिहार के अंबेडकर छात्रावास के बच्चे आ रहे हैं तो हम उन्हें उस कार्यक्रम में आमंत्रित करने पहुंचे थे। उस कार्यक्रम में सीएम आयेंगे और बच्चों को आशीर्वाद भी देंगे।

इंतजार की घड़ी जल्द होगी खत्म

मंत्री लखेंद्र पासवान ने राज्य के दोनों डिप्टी सीएम के मुलाकात करने पहुँचने के सवाल पर कहा कि बातचीत चल रही है और अब इंतजार की घड़ी बहुत जल्द ही खत्म हो जाएगी। अगले मुख्यमंत्री के नाम पर उन्होंने कहा कि यह तो भाजपा और घटक दल के शीर्ष नेता और मुख्यमंत्री जी तय करेंगे। मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीएम की रेस अपना नाम रहने के सवाल पर कहा कि अभी मैं मंत्री हूँ और शीर्ष नेतृत्व हमें जो देगी वह बेहतर ही देगी। चर्चा है कि बिहार के नए मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट के साथ 15 अप्रैल को लोक भवन में शपथ ले सकते हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर