Tuesday, July 28, 2026

धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन, कोयला कारोबारियों से जुड़े 25 ठिकानों पर छापेमारी

धनबाद : झारखंड के कोयलांचल नगरी धनबाद में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अवैध कोयला कारोबार, परिवहन, भंडारण और उससे अर्जित संपत्तियों की जांच के तहत कोयला कारोबारियों एवं आउटसोर्सिंग से जुड़े लोगों के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

इसे भी पढ़ें : JPSC, JSSC विवाद पर 29 व 30 जुलाई को सड़क पर उतरेंगे छात्र, 6 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान

सुबह करीब 7 बजे ईडी के अधिकारी केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ कारोबारियों के चिन्हित आवासों और कार्यालयों पर पहुंचे। टीम के पहुंचते ही सुरक्षा बलों ने संबंधित परिसरों को अपने कब्जे में लेकर प्रवेश और निकास पर निगरानी बढ़ा दी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।

कार्रवाई की जद में बड़े कोयला कारोबारी एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव सहित उनके सहयोगियों के ठिकाने शामिल हैं। इसके अलावा शेखर यादव और आलोक समेत कई अन्य व्यावसायिक सहयोगियों के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर