Saturday, October 31, 2026

खूंटी में बकरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, ग्रामीणों के हमले में एक अन्य गंभीर रूप से घायल

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में भीड़ की हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुरहू की रूमुतकेल पंचायत स्थित बिंदादिरी गांव में रविवार देर रात बकरी चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के बघनी गांव निवासी दिलदार अंसारी के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन, कोयला कारोबारियों से जुड़े 25 ठिकानों पर छापेमारी

इधर ग्रामीणों के हमले में घायल फिरोज अंसारी को इलाज के लिए खूंटी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बाद में सोमवार शाम परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात दोनों युवकों पर बकरी चोरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल दिलदार अंसारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि फिरोज अंसारी किसी तरह बच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आशंका जताई जा रही है कि संदेह के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर