Friday, October 30, 2026

JPSC, JSSC विवाद पर 29 व 30 जुलाई को सड़क पर उतरेंगे छात्र, 6 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। विभिन्न छात्र संगठनों ने आगामी दिनों में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। जेएलकेएम ने 29 मार्च को पदयात्रा और आजसू पार्टी की छात्र ईकाई व युवा आजसू ने 30 जुलाई को लोकभवन मार्च करने का ऐलान किया है।

इसे भी पढ़ें: जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले में पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते से आज सीआईडी करेगी पूछताछ

छात्र नेता व जेएलकेएम के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा है कि 29 जुलाई को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही मानसून सत्र के पहले दिन 06 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव कर सरकार से जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने तथा विवादित परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता और सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। इधर, युवा आजसू और अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू छात्र संघ) ने भी 30 जुलाई को लोकभवन तक विशाल मार्च निकालने की घोषणा की है। वहीं झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन 6 अगस्त को विधानसभा घेराव करेंगे।

 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर