रांची: झारखंड शराब घोटाला मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने दोनों एजेंसियां कर रही हैं. इस बीच ED ने अपनी जांच को तेज करते हुए उत्पाद विभाग से जुड़े लगभग एक दर्जन लोगों को समन भेजा है. ईडी ने जिन्हें समन जारी किया है उनमें सुधीर कुमार तत्कालीन जीएम ऑपरेशन, सुधीर कुमार दास तत्कालीन जीएम फाइनेंस, उदय कुमार दास सीनियर कलर्क, मोहम्मद राजा सीनियर कलर्क, शीतल असिस्टेंट अकाउंटेंट, मोहसिन, अमित प्रकाश तत्कालीन उत्पाद कमिश्नर और नवेंदु का नाम शामिल है.
Highlights:
12 से 15 मार्च के बीच तलब
एजेंसी ने उक्त सभी लोगों को 12 से 15 मार्च के बीच पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया है. दरअसल झारखंड शराब घोटाला में सबसे पहले ACB ने कांड संख्या 9/2025 दर्ज की थी. इस केस में अब तक तीन IAS अधिकारियों समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन चार्जशीट दायर नहीं होने के कारण सभी आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिल गई है.
साल 2025 में दर्ज हुई प्राथमिकी
इधर ED ने एसीबी में दर्ज कांड संख्या 9/2025 को टेकओवर किया है और ECIR केस नंबर 10/2025 दर्ज किया है. इस मामले में ED जेल में बंद मेन पावर सप्लाई करने वाली एजेंसी के लोगों से भी पूछताछ कर चुकी है. ED द्वारा उत्पाद विभाग के एक दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों को एक साथ समन भेजे जाने से विभाग में हड़कंप मच गया है.


