Wednesday, September 16, 2026

यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर ED का छापा: अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गैंग का हुआ खुलासा

उन्नाव/लखनऊ: कभी साइकिल से गांव की गलियों में घूमने वाला एक साधारण युवक, जिसके पास आज करोड़ों की लग्जरी कारें और दुबई में आलीशान संपत्तियां हैं—यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी की यह ‘फिल्मी’ कहानी अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के घेरे में है। बताया जा रहा है कि यह मामला धोखाधड़ी, जालसाजी और अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े अपराधों से संबंधित है। जो डिजिटल प्लेटफॉर्म और अवैध वित्तीय माध्यमों के जरिए संचालित एक संगठित ऑनलाइन सट्टा और जुआ नेटवर्क के संचालन से जुड़ा है। बता दें कि ED ने अनुराग द्विवेदी के उत्तर प्रदेश स्थित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की, जिससे ऑनलाइन सट्टेबाजी और हवाला कारोबार के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

तड़के छापेमारी और करोड़ों की गाड़ियाँ जब्त

ED की टीमों ने लखनऊ और उन्नाव सहित कुल 9 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में अनुराग के पैतृक आवास और उनके चाचा नपेंद्र नाथ द्विवेदी के घर को खंगाला गया। एजेंसी ने मौके से 4 लग्जरी वाहन जब्त किए हैं, जिन्हें अपराध की आय से खरीदा गया माना जा रहा है। जब्त किए गए वाहनों में लैंबॉर्गिनी उरुस जिसकी कीमत लगभग ₹4.18 करोड़ है, मर्सिडीज-बेंज, BMW Z4, फोर्ड एंडेवर और थार शामिल हैं। इसके अलावा, छापेमारी में ₹12.5 लाख की नकदी और भारी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज व डिजिटल साक्ष्य भी बरामद हुए हैं।

सिलीगुड़ी से दुबई तक फैला ‘सट्टा नेटवर्क’

ED के अनुसार, सिलीगुड़ी से एक ऑनलाइन सट्टेबाजी पैनल का संचालन किया जा रहा था, जिसमें सोनू कुमार ठाकुर और विशाल भारद्वाज सहित अन्य आरोपी शामिल थे। यह गिरोह म्यूल बैंक खातों, टेलीग्राम चैनलों और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर देश के विभिन्न हिस्सों में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए की गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। जांच में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी की भूमिका भी सामने आई थी। ED की जांच के अनुसार, यह मामला केवल प्रेडिक्शन तक सीमित नहीं है। अनुराग द्विवेदी पर आरोप है कि वह सिलीगुड़ी से संचालित एक अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी पैनल का हिस्सा था। जांच में सामने आया है कि अनुराग ने अपने टेलीग्राम चैनलों और यूट्यूब के जरिए इन अवैध प्लेटफॉर्म्स को बढ़ावा दिया। इसके बदले में उसे हवाला ऑपरेटरों और ‘म्यूल’ बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया। इस अवैध कमाई को वैध दिखाने के लिए अनुराग ने इसे अपने परिवार के सदस्यों और कंपनियों के खातों में जमा किया और बाद में दुबई में रियल एस्टेट में निवेश कर दिया।

क्रूज पर ‘शाही शादी’ कर चर्चा में आए

अनुराग द्विवेदी की मुसीबतें तब बढ़ीं जब पिछले महीने 22 नवंबर 2025 को उसने दुबई में एक लग्जरी क्रूज पर भव्य शादी की। इस शादी में उन्नाव से लगभग 100 रिश्तेदारों को अनुराग ने अपने खर्च पर हवाई जहाज से दुबई बुलाया और आलीशान होटलों में ठहराया। सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो वायरल होने के बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हुईं कि आखिर एक यूट्यूबर के पास इतनी कम उम्र में इतनी अकूत संपत्ति कहाँ से आई।

खबरें और भी: उस्मान हादी की मौत के बाद सुलगा बांग्लादेश: ढाका में मीडिया हाउस फूंके, भारतीय उच्चायोग पर भी हमला

कौन है अनुराग द्विवेदी?

26 वर्षीय अनुराग द्विवेदी उन्नाव के भितरेपार खजूर गांव का रहने वाला है। उसने 2017-18 के आसपास फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन शुरू किया था। आज उसके यूट्यूब पर 70 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वह ‘Lucknow Lions’ क्रिकेट टीम का कप्तान भी रह चुका है। हाल ही में उसने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से रंगदारी की धमकी मिलने का दावा भी किया था।

घर से फरार हैं अनुराग 

ED के अनुसार, अनुराग द्विवेदी फिलहाल भारत में नहीं है। वह दुबई में रह रहा है और एजेंसी द्वारा जारी किए गए कई समन के बावजूद पेश नहीं हुआ है। चर्चा है कि उसने दुबई की नागरिकता के लिए भी प्रयास किए हैं। अब ED उसके प्रत्यर्पण और हवाला नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर