गिरिडीह : शहर के बस स्टैंड के समीप मर्सी हॉस्पिटल मे इलाज के दौरान एक 46 वर्षीय महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों आक्रोशित हो गए और और अस्पताल परिसर मे जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह निवासी इन्द्रदेव रजक की पत्नी मंजू देवी को इलाज के लिए चार दिन पहले मर्सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी पर कथित आपत्तिजनक वीडियो शेयर को लेकर लेस्लीगंज में हंगामा, समर्थकों संग आरोपी युवक के घर पहुंचे विधायक

परिजनों का सीधा आरोप है कि पहला ऑपरेशन तो ठीक हुआ, लेकिन उसके बाद मरीज की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। जब परिवार वालों ने मंजू देवी को बेहतर इलाज के लिए कहीं और रेफर करने की मांग की, तो आरोप है कि डॉक्टरों ने रेफर करने के बजाय उनका दूसरा ऑपरेशन कर दिया जिसके बाद मरीज की हालत और बिगड़ने लगी और मंगलवार को मरीज की मौत हो गई।
मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जोरदार हंगामां किया।स्थिति को बिगड़ता देख नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाया वही मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं बहरहाल और पूरा मामला जांच के बाद ही अस्पष्ट हो पाएगा ।

