Tuesday, November 3, 2026

धनबाद के भूली में कुएं से मिला युवक का शव, दो दिनों से था लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

धनबाद : भूली स्थित आजाद नगर के अमन सोसायटी में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कुएं से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान अमन सोसायटी गेट नंबर-1 निवासी रियाज अंसारी के रूप में हुई है। रियाज पिछले दो दिनों से लापता था। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही भूली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें : बारामुडी खटाल : सांसद पप्पू यादव कल धनबाद में भरेंगे हुंकार, यादव महासभा ने बताया ऐतिहासिक होगी रैली

FotoJet 2026 11 03T190321.419

जानकारी के अनुसार, रियाज रविवार को किसी व्यक्ति से बातचीत करते हुए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार को परिजनों ने भूली थाना पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

इसी बीच मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों को कुएं में एक युवक का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। रियाज के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के भाई फैजल अंसारी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल भूली पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर