Tuesday, November 3, 2026

हजारीबाग : अड्डेबाजी और मनचलों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, 47 लोगों को थाने लाकर दी गई हिदायत

हजारीबाग : जिले में अड्डेबाजी और मनचले व्यक्तियों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 2 नवंबर की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों ने किया।

इसे भी पढ़ें: धनबाद के भूली में कुएं से मिला युवक का शव, दो दिनों से था लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभियान के लिए कुल 45 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में 191 पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। गठित टीमों ने जिले के 108 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की।

इस दौरान 47 मनचले व्यक्तियों को थाने लाया गया। बाद में सभी को पीआर बांड पर हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अड्डेबाजी और मनचले व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वहीं, पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अपने आसपास अड्डेबाजी या मनचले व्यक्तियों से संबंधित गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना को दें। सूचना मिलने पर पुलिस उसका सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर