Thursday, July 23, 2026

गिरिडीह में फीस और प्रवेश शुल्क को लेकर संत जोसेफ स्कूल के सामने दर्जनों अभिभावकों का धरना प्रदर्शन

गिरिडीह : जिले के संत जोसेफ स्कूल के दर्जनों अभिभावक पिछले तीन दिनों स्कूल गेट के बाहर फीस और प्रवेश शुल्क समेत अन्य मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं. अभिभावकों का कहना है कि स्कूल के प्राचार्य से मुलाकात कर उनके समक्ष वह मामला को उठाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्राचार्य नदारद रहे। शुक्रवार को भी सुबह से ही सैकड़ों अभिभावक स्कूल गेट पर जमा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। लगभग 400-500 की संख्या में परिजन स्कूल गेट के सामने धरना पर बैठ गए।

इसे भी पढ़ें : झारखंड जमीन घोटाला मामले में IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 25 मार्च को सुनवाई

इससे पूर्व गुरुवार को भी स्कूल गेट पर अभिभावकों की भारी भीड़ जुट गई थी. अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधक और प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बाद में मामले की जानकारी मिलते ही पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने मौके पर स्कूल सेक्रेटरी और अभिभावकों के बीच बैठक कराई, जिसमें वार्ड 6 के पार्षद संजीव कुमार भी मौजूद थे. चर्चा के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला, सिर्फ आश्वासन देकर मामला टल गया।

अभिभावकों और शिक्षकों की नाराजगी प्राचार्य को लेकर है. अभिभावकों का कहना है कि पहले के प्राचार्य व्यक्तिगत रूप से मिलते थे, लेकिन वर्तमान प्राचार्य के रवैये से सभी अभिभावक त्रस्त हैं। ऐसे में अब अभिभावक वर्तमान प्राचार्य को हटाने की मांग कर रहे हैं. सबसे गंभीर आरोप यह कि स्कूल का अभिभावक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ था, अभिभावकों का आरोप है कि इस व्हाट्सएप ग्रुप को हैक कर लिया गया। अभिभावक इसे लेकर स्कूल प्रशासन और प्रबंधन पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। मामला तूल पकड़ने से स्कूल प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर