Wednesday, July 22, 2026

शराब घोटाले में आरोपी IAS विनय कुमार चौबे की डिफॉल्ट बेल हेमंत सरकार की देन : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले के बाद ACB आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे पर आज तक चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई। ACB ने उनके पूरे परिवार की संपत्ति खंगाल ली.

खबरों में देखा गया कि अवैध रूप से अर्जित नामी बेनामी संपत्ति के तथ्य भी सामने आए। शराब घोटाला में विनय चौबे के स्पष्ट भूमिका भी ख़बरों के माध्यम लोगों के सामने आई। कई आईएएस अधिकारियों ने उनके खिलाफ कोर्ट में गवाही भी दी, इसके बावजूद ACB विनय चौबे के खिलाफ समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई और डिफ़ॉल्ट बेल मिल गया।

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम में आदिवासियों और चाय बगान श्रमिकों की स्थिति पर जताई चिंता

उन्होंने कहा कि हालांकि एक बात तो स्पष्ट हो चुका है कि ACB का इस्तेमाल सिर्फ लोगों को जेल में रखने, भयादोहन करने, उगाही करने, राजनैतिक/ग़ैर राजनैतिक छोटे-बड़े विरोधियो को तंग-तबाह करने, मानसिक यातना देने, दबाव में रखने और शराब घोटाले के सबूतों को नष्ट करने में हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी ACB के ऐसे ग़लत कार्यों का संज्ञान लिया है।

ACB कारवाई महज दिखावा

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस दिन विनय चौबे की गिरफ्तारी हुई थी, उसी दिन उन्होंने कहा था कि यह गिरफ्तारी सजा देने के लिए नहीं, बल्कि बड़ी मछलियों को सजा से बचाने के लिए हुई है। पिछले 10-11 महीनों से ACB कारवाई करने का दिखावा कर आंखों में धूल झोंकने का काम करते रही।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को इतना स्पष्ट समझ लेना चाहिए कि सत्ता का दुरुपयोग कर कुछ दिन तक जांच प्रभावित करने और सजा को टालने का प्रयास कर सकते हैं, ACB का दुरुपयोग विरोधियों को तंग-तबाह करने में कर सकते हैं, लेकिन याद रखिए अंततः सबका हिसाब होगा! कहा कि पावर और सत्ता के दम पर कानून का दुरपयोग करने वालो का अंजाम अंत में क्या होता है? याद न हो तो इतिहास उलट कर देख लें मुख्यमंत्री।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर