Wednesday, July 22, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोनम वांगचुक को पत्र लिखकर की अनशन ख़त्म करने की मांग

नई दिल्ली : जंतर मंतर पर पिछले एक महीने से प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने बुधवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक को पत्र लिखकर उनसे उनशन तोड़ने की मांग की है. सीजेपी ने अपने पत्र में लिखा है, “पूरे सम्मान और दिल से आभार के साथ हम आपसे निवेदन करते हैं कि प्लीज़ अपना अनशन खत्म कर दीजिए. आपके त्याग ने पूरे देश के हज़ारों छात्रों को प्रेरित किया है. 20 जुलाई को अलग-अलग राज्यों से युवा सिर्फ आपके और इस आंदोलन के समर्थन में पहुंचे.”

इसे भी पढ़ें : संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी और शरद पवार की हुई मुलाकात, सुप्रिया सुले भी रही मौजूद

ख़त्म नहीं होगा आंदोलन

पत्र में आगे लिखा, “आपने दिखा दिया कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हर उस छात्र की है जो परीक्षा व्यवस्था में न्याय चाहता है. लेकिन इस समय सबसे ज़रूरी है कि आप अपनी सेहत का भी ख्याल रखें.” सीजेपी ने सोनम से वादा किया है कि उनके अनशन तोड़ने की वजह से यह आंदोलन ख़त्म नहीं होगा. सीजेपी ने लिखा, “हम इस लड़ाई को पूरी ताकत से आगे बढ़ाएंगे और परीक्षा में न्याय की हमारी मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे. इस आंदोलन को आगे ले जाने के लिए हम हरसंभव कोशिश करेंगे.”

दीपके ने जारी किया वीडियो

सीजेपी फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने भी एक्स पर एक वीडियो जारी कर सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया है. दीपके ने एक्स पर लिखा, “देश को सोनम वांगचुक की ज़रूरत है और उनका जीवन इतना अनमोल है कि उसे और जोखिम में नहीं डाला जा सकता. जंतर-मंतर पर हमारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर