Monday, June 8, 2026

फिलीपींस में 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़ी, हिलती जमीन पर बैठे स्कूली बच्चों के वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क : फिलीपींस में सोमवार सुबह आए 7.8 तीव्रता वाले आए तेज भूकंप के आने से बड़े पैमाने पर जानमाल की क्षति होने के साथ साथ 200 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है. भूकंप से फिलीपींस की कई इमारतों को नुक़सान पहुंचने की भी ख़बर है. लोगों से अपील की गई है कि वे घरों के अंदर जाने से बचें.

देश के नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने बताया है कि देश में आए 7.8 तीव्रता के तेज़ भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. हालांकि अपुष्ट सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या 32 है. आने वाले समय में इसमें वृद्धि हो सकती है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र धरती से 35 किलीमीटर नीचे था.

इसे भी पढ़ें : टेस्ट क्रिकेट में भारत ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी व 300 रनों से हराया

नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने बताया

स्थानीय नागरिक सुरक्षा कार्यालय के निदेशक रोड्रिगो सोस्मेना के मुताबिक़, 15 में से 12 मौतें सोक्ससार्जेन क्षेत्र में हुई हैं. यह क्षेत्र चार प्रांतों और एक शहर में फैला हुआ है, जिनमें साउथ कोटाबाटो, सुल्तान कुदारात, सारंगानी और जनरल सैंटोस सिटी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में कम से कम 129 लोग घायल हुए हैं.

फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ़ वोल्केनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी ने यह भी बताया है कि दक्षिणी तट के पास आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद स्थानीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे (03:00 GMT) तक 138 झटके दर्ज किए जा चुके हैं. इन झटकों की तीव्रता 1.3 से 6.7 के बीच रही.

भूकंप के बाद सुनामी की लहरें

फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ़ वोल्केनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी ने बताया है कि मिंदानाओ के छह इलाक़ों में सुनामी की लहरें दर्ज की गई हैं. ये लहरें स्थानीय समयानुसार सुबह 7:42 बजे से 8:45 बजे (23:42 से 00:45 GMT) के बीच दर्ज की गईं. इनमें सबसे ऊंची लहर 1.4 मीटर (4.6 फ़ीट) की रही.

सबसे ज्यादा प्रभावित बंदरगाह शहर जनरल सैंटोस में, आपदा राहत अधिकारियों ने पुष्टि की है कि भूकंप से कई इमारतें ढह गईं और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा, जिसके परिणामस्वरूप सात लोगों की मौत हो गई। वहीं जनरल सैंटोस में ढह चुकी दो मंजिला स्कूल की इमारत में कई छात्रों के फंसे होने की खबरों की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शहर में कम से कम 12 लोग लापता हैं।

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर