Thursday, October 29, 2026

टेस्ट क्रिकेट में भारत ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी व 300 रनों से हराया

खेल डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए टेस्ट मैच में अफ़ग़ानिस्तान की टीम को पारी और 300 रन से हरा दिया है. दरअसल, भारत ने पहले अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित कर दी थी. इस स्कोर के जवाब में अफ़ग़ानिस्तान की दोनों पारियाँ क्रमशः 152 और 112 रन पर ही सिमट गईं.

इसे भी पढ़ें : इंडिया गठबंधन की बैठक में 5 मु्द्दों पर बनी सहमति, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफ़ा, SIR और निष्पक्ष चुनाव के मुद्दे पर लिखेगा पत्र

यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत पारी और 272 रन के अंतर से हुई थी. ये जीत भारत को 2018 में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ राजकोट में मिली थी. डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में 1-1 विकेट लिया. इससे पहले सुथार ने अफ़ग़ानिस्तान की पहली पारी में 6 विकेट लिए. इस तरह उन्होंने मैच में कुल 7 विकेट लिए.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर