रांची: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम से रविवार सुबह पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया, जिससे वहां सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव डैम के उस जगह से मिला, जहां पारंपरिक रूप से मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है और इस दौरान जलकुंभी और पानी के बीच तैरते शव को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें: जयपाल सिंह स्टेडियम में देर रात मचा हड़कंप, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा
घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इससे पहले पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान कराने की भी कोशिश की, हालांकि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. शुरूआती छानबीन में पुलिस को आशंका है कि शव कुछ दिन पुराना हो सकता है. इस दौरान व्यक्ति की डूबने से या फिर हत्या कर शव को छुपाने का यहां प्रयास किया गया हो.


