Wednesday, July 22, 2026

DCvsKKR: KKR का प्लेऑफ़ में जाने का आखिरी मौका, क्या DC तोड़ेगी IPL में आगे बढ़ने की उम्मीदें ?

DCvsKKR: IPL 2026 का सुपर संडे का दूसरा मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब तक 68 मैच खेले जा चुके हैं और अब प्लेऑफ के लिए मात्र एक सीट बची है। इसके लिए तीन टीमें दावेदार हैं। इसलिए टीमों का अब आगे बढ़ना अपनी जीत के साथ बाकी टीमों की हार जीत पर भी निर्भर करता है, क्योंकि समीकरण अब पूरी तरह से बदल चुके हैं। सुपर संडे का पहला मुकाबला मुंबई और राजस्थान के बीच खेला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : फालता सीट पर भाजपा की बड़ी जीत, देबांग्शु ने 1 लाख से ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत

कोलकाता के लिए अभी भी उम्मीद तो बनी हुई है लेकिन, प्लेऑफ में जाने के लिए अपनी जीत से ज़्यादा उनको राजस्थान रॉयल्स की हार की कामना करनी पड़ेगी, क्योंकि राजस्थान को आज मुंबई हरा देती है तो कोलकाता के चानसिस बढ़ जाएंगे, लेकिन अगर राजस्थान आज मुंबई के सामने जीत जाती है, तो कोलकाता का सफर यहीं पर समाप्त हो जाएगा। यहाँ तक की इसके साथ ही पंजाब की उम्मीदें भी टूट जाएंगी। वहीं दिल्ली की बात करें तो पंजाब के लास्ट मैच जीतने के बाद, दिल्ली पहले ही प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हो चुकी है, और अब उसकी हार जीत से कोई फ़र्क नहीं पड़ता। कोलकाता अभी 13 पॉइंट पर है।

कोलकाता की प्लेइंग 11  : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी और सौरभ दुबे।

दिल्ली की प्लेइंग 11 : अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और त्रिपुराणा विजय।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर